Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान हर वर्ग को साधने की कोशिश में जुटे हैं। पत्रकाराें को साधने के लिए आज गुरुवार को मुख्यमंत्री शिवराज ने अपने निवास पर पत्रकारों के सम्मेलन का अयोजन किया। इस सम्मेलन में मुख्यमंत्री चौहान ने पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने सहित पत्रकारों के हित में 14 घोषणाएं की। मुख्यमंत्री की घोषणाओं पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने पलटवार किया है।
कमलनाथ ने ट्वीट कर सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पत्रकार का सबसे बड़ा सम्मान होता है क़लम की स्वतंत्रता और सबसे बड़ा पुरस्कार होता है अभिव्यक्ति की आज़ादी। एक मुखर पत्रकारिता, मज़बूत लोकतंत्र की गारंटी है। मैं मध्य प्रदेश के पत्रकार साथियों को भरोसा देता हूँ कि घोषणावीर तो आपको 18 साल से क्या दे रहे हैं, आप मुझसे से बेहतर जानते हैं। कांग्रेस पार्टी अपने घोषणापत्र में पत्रकारों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और आर्थिक सम्मान के लिए महत्वपूर्ण योजनाएँ लेकर आएगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |