Video

Advertisement


भाजपा सरकार ने तय की गरीब कल्याण से प्रदेश के विकास तक की यात्राः विष्णुदत्त शर्मा
bhopal, BJP government ,Vishnudutt Sharma

भोपाल। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबके प्रयासों से गरीबों के कल्याण का कार्य कर रही है। प्रदेश में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने गरीब कल्याण से जन कल्याण और प्रदेश की प्रगति तक की अविरल यात्रा तय की है। इस विकास यात्रा का सार और परिणाम जनता के समक्ष रखने तथा गरीब कल्याण योजनाओं के प्रति जनता के विचार जानने के लिए भाजपा मध्यप्रदेश जन आशीर्वाद यात्रा ला रही है। ये यात्राएं ‘‘फिर इस बार- भाजपा की सरकार’’ के ध्येय वाक्य के साथ निकलेंगी और भाजपा की सरकार ने जो काम किये हैं, उन्हें जनता तक पहुंचाकर जनता का आशीर्वाद मांगेगी।

 

शर्मा सोमवार को यात्राओं के संबंध में मीडिया को जानकारी दे रहे थे। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि हमारा नेतृत्व जन आशीर्वाद यात्राओं के माध्यम से हर विधानसभा तक पहुंचे। कोई विधानसभा न छूटे, इसके लिए इस बार पांच जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली जा रही हैं। इस अवसर पर केन्द्रीय मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर और जन आशीर्वाद यात्रा के प्रदेश संयोजक भूपेंद्र सिंह मौजूद रहे।

 

पांच स्थानों से शुरू होंगी जन आशीर्वाद यात्राएं

 

शर्मा ने कहा कि जन आशीर्वाद यात्रा के लिए प्रदेश स्तर पर आठ लोगों की टोली बनाई गई है, जिसमें भूपेन्द्र सिंह के साथ सभी सदस्यों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश में पांच जन आशीर्वाद यात्राएं विंध्य, महाकौशल, मालवा, ग्वालियर चंबल एवं बुन्देलखण्ड से निकलेंगी। पहली यात्रा विंध्य क्षेत्र के चित्रकूट से तीन सितम्बर को कामतानाथ का आशीर्वाद लेकर शुरू होगी, जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा निवाड़ी से होते हुए भोपाल पहुंचेगी। जिसके संयोजक सांसद गणेश सिंह एवं सह संयोजक, प्रदेश मंत्री बृजेन्द्र प्रताप सिंह हैं। यह यात्रा 12 जिलों के 48 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 44, रथ सभाएं 100 और स्वागत स्थान 311 रहेगी। यह यात्रा 19 दिन में 2343 कि.मी. का सफर तय करेगी।

 

दूसरी यात्रा महाकौशल के मंडला से 5 सितम्बर को प्रारंभ होगी जिसका शुभारंभ केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे। यह यात्रा जबलपुर होते हुए भोपाल पहुंचेगी, जिसके संयोजक सांसद उदयप्रताप सिंह एवं सह संयोजक अभिलाष पाण्डे हैं। यह यात्रा 10 जिलों के 45 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 56, रथ सभाएं 335 और स्वागत स्थान 47 रहेगी। यह यात्रा 18 दिन में 2303 कि.मी. का सफर तय करेगी।

 

तीसरी यात्रा इंदौर संभाग के खंडवा से 4 सितंबर को धूनी वाले बाबा का आशीर्वाद लेकर प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे और इसके संयोजक सांसद शंकर लालवानी एवं सह संयोजक आईडीए के अध्यक्ष जयपाल चावड़ा हैं। यह यात्रा 10 जिलों के 42 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 30 और रथ सभाएं 95 रहेगी। यह यात्रा 21 दिन में 2000 कि.मी. का सफर तय करेगी।

 

चौथी यात्रा मालवा के नीमच से 4 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे। जिसके संयोजक किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर एवं सह संयोजक तेज बहादुर हैं। यह यात्रा 12 जिलों के 44 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 65, रथ सभाएं 100 और स्वागत स्थान 375 रहेगी। यह यात्रा 17 दिन में 2000 कि.मी. का सफर तय करेगी।

 

पांचवी यात्रा ग्वालियर-चंबल संभाग के श्योपुर से 6 सितम्बर को प्रारंभ होगी, जिसका शुभारंभ पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा करेंगे। जिसके संयोजक प्रदेश महामंत्री रणवीर सिंह रावत एवं सह संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी हैं। यह यात्रा 11 जिलों के 42 विधानसभाओं से गुजरेगी, जिसमें मंच सभाएं 48, रथ सभाएं 65 और स्वागत स्थान 265 रहेगी। यह यात्रा 17 दिन में 1997 कि.मी. का सफर तय करेगी।

 

इस प्रकार पांचों यात्राओं के लिए जिला, विधानसभा और नीचे तक एक संरचना तैयार की गई है। यह पांचों यात्राओं का पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर 25 सिंतबर को भोपाल में होने वाले कार्यकर्ता महाकुंभ में समापन होगा। जिसमें 10 लाख कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे।

 

210 विधानसभाओं से गुजरेंगी 10643 कि.मी.लंबी यात्राएं

विष्णुदत्त शर्मा ने बताया कि पांचों यात्राओं को मिलाकर सभी जन आशीर्वाद यात्राएं कुल 10643 किलोमीटर की दूरी तय करेंगी और प्रदेश की 210 विधानसभाओं से गुजरेंगी। इन यात्राओं का 998 स्थानों पर स्वागत होगा, 678 रथ सभाएं और 211 बडी जनसभाएं आयोजित की जाएंगी, जिनमें पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व भी शामिल होगा। यह यात्राएं 21 सितम्बर को विभिन्न स्थानों पर समाप्त होंगी, जिसके पश्चात् पं. दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती 25 सितम्बर के अवसर पर इन यात्राओं का समागम भोपाल में आयोजित कार्यकर्ता महाकुंभ में होगा। कार्यकर्ता महाकुंभ में प्रदेश भर के 6523 बूथों से 10 लाख कार्यकर्ता शामिल होंगे। इस कार्यकर्ता महाकुंभ को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी संबोधित करें, यह हमारा प्रयास है।

Kolar News 28 August 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.