Advertisement
रायसेन। जिले के सिलवानी तहसील के पास जुनिया गांव में एक बुजुर्ग व्यक्ति ने शुक्रवार देर रात बीमारी से परेशान होकर खुद को आग लगा ली। घटना में बुजुर्ग की मौत हो गई। सूचना के बाद शनिवार सुबह माैके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार जुनिया गांव निवासी 66 वर्षीय बुजुर्ग रामचरण आदिवासी अपने पैर में इंफेक्शन की बीमारी से परेशान था। बुजुर्ग गांव में ही अपने कच्चे मकान में अकेला रहता था। उनकी पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि बेटा बृजेश दो साल से ग़ायब है उसका किसी को कुछ पता नहीं है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रामचरण आदिवासी के एक पैर में इंफेक्शन से पैर में सूजन बढ़ती जा रही थी। रायसेन में इलाज के दौरान डाक्टर और अटेंडर बुजुर्ग के पैर की बिमारी को ठीक करने के लिए पैर काटने की बात कर रहे थे। जिसे सुनकर वृद्ध विचलित होकर अस्पताल से बिना इलाज कराए ही लौट आया। इसके बाद शुक्रवार को देर रात बुजुर्ग ने मकान के बाहर आंगन में खुद को आग लगा ली। जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद सिलवानी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने बताया कि मृतक ने बीमारी से परेशान होकर यह आत्माघाती कदम उठाया। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने का इंतजार कर रही है और मामले की जांच में जुटी हुई है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |