Advertisement
शहडोल/भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बुधवार दोपहर शहडोल जिला मुख्यालय स्थित पॉलिटेक्निक ग्राउंड पर आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की। स्कूटी वितरण योजना अंतर्गत इस वर्ष प्रदेश के कुल सात हजार 790 विद्यार्थियों को स्कूटी दी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री चौहान ने शहडोल को नगर पालिका से नगर निगम बनाने की भी घोषणा की।
इससे पहले मुख्यमंत्री चौहान जिले के जमुई हेलिपैड पहुंचे, जहां अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने शहडोल के गांधी चौक से जनदर्शन रोड शो शुरू किया। इस दौरान मुख्यमंत्री का लल्लू सिंह चौराहे से गांधी चौक तक लाडली बहनों द्वारा बाइक रैली से स्वागत किया गया। इसके पश्चात उन्होंने रोड शो के जरिए जनदर्शन किया। जिसमें विभिन्न संगठनों और लोगों से मिलते हुए वे सभा स्थल पालिटेक्निक मैदान पहुंचे। यहां उन्होंने स्कूटी वितरण कार्यक्रम का शुभारंभ किया और स्कूलों से पहुंचे मेधावी विद्यार्थियों को स्कूटी वितरित की। मुख्यमंत्री ने मप्र माध्यमिक शिक्षा मंडल की हायर सेकेंडरी स्कूलों में अव्वल आने वाले प्रदेश के सात हजार 790 मेधावी छात्रों को स्कूटी की सौगात दी, जिसमें शहडोल जिले के 144 विद्यार्थी शामिल हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |