Advertisement
भोपाल/ खरगोन। कृषि मंत्री कमल पटेल ने कांग्रेस और कमलनाथ पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कांग्रेस को भ्रष्टाचार और घोटालो की पार्टी बताते हुए तीखा प्रहार किया है। कृषि मंत्री ने कहा है कि देश में भ्रष्टाचार की जननी कांग्रेस है।
कृषि मंत्री कमल पटेल ने सोमवार को अपने बयान में कहा कि कांग्रेस पार्टी देश में राज कर रही थी। तब उनके नेता राजीव गांधी स्वयं कहते थे कि हम एक रूपये भेजते हैं, तो बीच में ही दलाल 85 पैसा खा जाते हैं। मैं पूछना चाहता हूं कि उस समय ऊपर से नीचे स्तर तक पंच- सरपंच किस पार्टी के थे? कांग्रेस पार्टी के ही थे न। इसलिए कांग्रेस और उनके नेताओं द्वारा घोटालों और भ्रष्टाचार पर भाजपा पर आरोप--प्रत्यारोप करना कहा तक उचित है? सौ - सौ चूहे खाकर बिल्ली हज को चली।
मंत्री पटेल ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर प्रहार करते हुए कहा कि कमलनाथ और उनका पूरा कुनबा ही भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। उनके भांजे से लेकर पीए के यहां करोड़ों रुपए पकड़े गए। 15 महीने उनकी सरकार थी। 15 महीने में पूरा वल्लभ भवन भ्रष्टाचार और दलालों का अड्डा बन गया था। कमलनाथ के कुशासन और भ्रष्टाचार से जनता त्राहिमाम- त्राहिमाम चिल्ला उठी थी। जिसका परिणाम रहा कि उपचुनावों में कांग्रेस पार्टी का सूपड़ा साफ हो गया और कमलनाथ को मुंह की खाना पड़ी। कमलनाथ खुद ही बताएं कि उनका कारवां लुटा क्यों? पटेल ने कहा कि भाजपा के प्रत्याशी 50- 50 हजार वोटों से जीते। हमने तो प्रदेश और देश में भ्रष्टाचार मुक्त सरकार दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |