Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में इस वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक दलों के बीच आरोप प्रत्यारोप का दौर तेज हो गया है। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिग्विजय सिंह द्वारा दंगों की आशंका संबंधी बयान पर निशाना साधा है। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी तंज कसा है।
नरोत्तम मिश्रा ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए दिग्विजय सिंह द्वारा मप्र में नूंह जैसे दंगों की आशंका जताए जाने संबंधी बयान पर निशाना साधते हुए कहा कांग्रेस की सियासत का सिर्फ इतना फसाना है। बस्ती भी जलवाना है और मातम भी मनाना है। कांग्रेस की इस राजनीति को पूरा देश जानता है। “कांग्रेस अल्पसंख्यकों को दंगों का डर दिखाकर वोट की राजनीति करती है। दिग्विजय सिंह ने दंगे करवाने का पेटेंट ले रखा है। राहुल और कांग्रेस केवल हिंदू और हिंदत्व की बात करते हैं। ये कांग्रेस की मूल राजनीति है। जिसको देश देख-समझ रहा है।
कमलनाथ की चक्की में पिस रहे कांग्रेस के वरिष्ठ नेता
इसके अलावा रविवार को कॉंग्रेस चुनाव समिति की बैठक में अजय सिंह के अनुपस्थिति पर भी गृहमंत्री ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि ” ये कमलनाथ की चक्की है। कमलनाथ जी की चक्की आज कल अजय सिंह जी जैसे वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं को पीसने का काम कर रहीं है। जो कमलनाथ को पसंद नहीं है वो कांग्रेस की औपचारिक बैठकों से गायब होते दिखेंगे। कांग्रेस केवल परिकल्पना करते हैं धरातल पर कुछ नहीं करते हैं। दिग्विजय सिंह के 10 साल के राज में गद्दे में सड़क है या सड़क में गद्दे बता पाना मुश्किल था। उनकी सरकार में बिजली कभी-कभी आती थी शिवराज जी की सरकार में बिजली कभी-कभी जाती है।”
राहुल गांधी पर भी किया कटाक्ष
इस दौरान गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने राहुल गांधी पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि आपने कभी उन्हें चीन की निंदा नहीं करते नहीं सुना होगा। नूंह हिंसा की निंदा करते कांग्रेस को नहीं सुना होगा। हिंदू और हिंदुत्व पर जरूर बोलते हैं। यह तुष्टीकरण की राजनीति है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |