Advertisement
विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपने-अपने स्तर पर सभी वर्गों को साधने में लगी हुई है। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह व नेता प्रतिपक्ष गोविन्द सिंह भोपाल के बीएसएस कॉलेज में शनिवार को 'विधिक विमर्श' कार्यक्रम में शामिल हुए। जहाँ पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा,बीजेपी हरियाणा के नूंह की तरह मध्यप्रदेश में भी दंगे कराने की योजना बना रही है।दिग्विजय सिंह ने कहा, 2018 में विवेक तन्खा ने कांग्रेस के समर्थन में हजारों वकील खड़े किए। तब हमने सरकार बनाई थी। एक बार फिर सबसे ज्यादा वकील जुड़े हैं। जिससे उम्मीद है कि हम पूर्ण बहुत से सरकार बनाएंगे। अब हमें कोई छोड़ कर नहीं जाएगा। इस बार हम पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।कार्यक्रम में पीसीसी चीफ कमलनाथ ने शिवराज सरकार को घेरते हुए कहा, मध्यप्रदेश में भ्रष्टाचार की कोई सीमा नहीं बची है। अबकी बार भ्रष्टाचार की व्यवस्था से मुकाबला होगा। युवाओं को रोजगार मिलने की घोषणाएं होती हैं। झूठ के आश्वासन से जनता का पेट नहीं भरता। आगामी विधानसभा चुनाव मध्यप्रदेश का भविष्य तय करेगा।नेता प्रतिपक्ष गोविंद सिंह ने कहा, वचन पत्र में वकीलों की मांगों को रखा जाएगा। मैंने पहली बार इतना बड़ा अधिवक्ता सम्मेलन देखा। जिसमें वकीलों ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन किया है। आज संविधान पर हमला हो रहा है। उसकी आपको रक्षा करनी है। जिस प्रकार हनुमान जी भगवान राम की रक्षा करते हैं। वैसे ही आपकी जिम्मेदारी है कि आप संविधान की रक्षा करें। हमारा प्रयास रहेगा कि हम आपकी मांगों को पूरा करें।अधिवक्ता विवेक तन्खा ने मंच से वकीलों से जुड़ी मांगे रखते हुए कहा, वकालत अब सबसे पसंदीदा पेशा हो गया है। युवा इस पेशे में आ रहा है। मध्यप्रदेश में 1 लाख 35 वकील हैं। ये वकील किसी भी पार्टी के लिए भाग्यविधाता हैं। कमलनाथ जी, दिग्विजय जी आप वकीलों को चुनाव में प्राथमिकता दीजिए। हमारी पांच मुख्य मांगें हैं। सरकार बनने पर इन्हें पूरा कीजिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |