Advertisement
जनजातीय कार्य एवं अनुसूचित जाति कल्याण मंत्री मीना सिंह ने प्रदेशवासियों को 77वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं।मंत्री सुश्री मीना सिंह ने शुभकामना संदेश में कहा है कि आइए, हम इस पावन पर्व पर आजादी के लिये अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले वीर शहीदों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की और देश और समाज की बेहतरी का संकल्प लें। प्रदेश सरकार ने नागरिकों के कल्याण के लिए हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। राज्य सरकार अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लोगों को सशक्त और समृद्ध बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। आशा है, आप सब के सहयोग और समर्थन से निश्चित ही आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश की अवधारणा को साकार करने में सफलता प्राप्त होगी। मंत्री मीना सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत नागरिकों से अपने-अपने घर तिरंगा लगाने की अपील की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |