Advertisement
भोपाल। आम आदमी पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष रानी अग्रवाल ने भ्रष्टाचार और घोटालों को लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार को जमकर घेरा हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में घोटालों और भ्रष्टाचार की सरकार है। प्रदेश में रोज कोई न कोई घोटाला और फर्जीवाड़ा सामने आ रहा है। प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी दोनों हाथों से सरकारी खजाने को लूट रहे हैं। भाजपा राज में चारों तरफ अंधेरगर्दी मची हुई है।उन्होंने कहा कि प्रदेश पर भाजपा सरकार का ध्यान नहीं हैं।
रानी अग्रवाल ने आगे कहा कि मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। पोषण आहार घोटाला, बच्चों की स्कूल ड्रेस में घोटाला, किसानों की राहत राशि में घोटाला जैसे पता नहीं कितने घोटाले मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार में हुए हैं। उन्होंने कहा कि हाल ही में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग में 16 करोड़ रूपए से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। यह घोटाला कोष एवं लेखा मध्य प्रदेश द्वारा गठित स्टेट सर्विलेंस टीम ने पकड़ा है। अधिकारी,कर्मचारियों ने साठगांठ कर करीब 16 करोड़ 42 लाख की राशि 71 फर्जी खातों में वेतन और एरियर की राशि का भुगतान कर दिया गया। बताया जा रहा है कि वेतन और एरियर से जुड़े अहम विभाग में अधिकारियों ने विभागीय सेवा से बाहर के व्यक्ति को काम पर लगा रखा था। आखिर जब अधिकारी जानते हैं कि ये बेहद अहम विभाग है तो फिर बाहर के कर्मचारी को किसने कहने पर काम पर लगाया।
रानी अग्रवाल ने कहा कि प्रदेश में अंधेरगर्दी मची हुई है। प्रदेश के भ्रष्ट अधिकारी और कर्मचारी सरकारी खजाने को लूटने में लगे हैं और सरकार चैन की बंशी बजा रही है। प्रदेश सरकार लोगों के पास जाकर अपने विकास के गाने को गुनगुना रही है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कोई भी विभाग नहीं हैं जहां भ्रष्टाचार और फर्जीवाड़ा न किया जा रहा हो और सरकार सब चीजों से अनजान बनकर सिर्फ आंख मूंदे बैठी है। प्रदेश की सरकार अंधी,बहरी और गूंगी हो चुकी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |