Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजय सिंह आदिवासी युवा महापंचायत सम्मेलन में शामिल हुए थे। साथ ही इस सम्मेलन में दिग्गज नेताओं के साथ जेएनयू के पूर्व छात्र कन्हैया कुमार भी शामिल हुए थे। अब इस सम्मेलन में कन्हैया कुमार के शामिल होने पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने निशाना साधा है। वीडी शर्मा ने कहा की कांग्रेस को शर्म आनी चाहिए। उन्होंने मध्य प्रदेश की पावन भूमि जो चंद्रशेखर आजाद जैसे वीरों की भूमि है। वहां पर ऐसे देशद्रोही को लाया। जो हमारे देश के टुकड़े-टुकड़े करने के नारे लगा रहा था। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने स्टेट मीडिया सेंटर में मीडिया से चर्चा के दौरान कहा- कल अमित शाह का इंदौर दौरा था और इंदौर दौरे के अवसर पर भारतीय राजनीति के आधुनिक चाणक्य अमित शाह ने मध्य प्रदेश के चुनाव का आगाज कर दिया है।अमित शाह ने मध्य प्रदेश के अंदर कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता प्रत्येक बूथ पर 51 प्रतिशत वोट का संकल्प लेकर चलना है। हर बूथ को विजय के संकल्प के साथ आगे बढ़ना है। कल अमित शाह को पूरे इंदौर संभाग के बूथ के कार्यकर्ताओं का उत्साह और उमंग दिखाई दिया तो अमित शाह ने विजय के संकल्प के साथ कल चुनाव का आगाज कर दिया है। अमित शाह ने करप्शन नाथ और मिस्टर बंटाधार इन 2 लोगों को मध्य प्रदेश के अंदर चेताया भी है। इन्होंने छल कपट और धोखे की राजनीति जो मध्य प्रदेश के अंदर मध्य प्रदेश की जनता के साथ आपने करने का प्रयास किया है, कमलनाथ को करप्शन नाथ के नाम से पूरा मध्य प्रदेश पहचानता है।वीडी शर्मा ने कहा- कमलनाथ जब केंद्र में थे तब उन्होंने देश के साथ धोखा देश के साथ गद्दारी एक नहीं पता नहीं कितने उदाहरण हैं। दिग्विजय सिंह जिन्हें बंटाधार के नाम से मध्य प्रदेश जानता है इस मध्यप्रदेश के साथ देश के साथ भारतीय संस्कृति के साथ सेनाओं पर प्रश्न उठाने से लेकर हमारी संस्कृति पर प्रहार करने का काम मिस्टर बंटाधार ने हमेशा किया है। मध्य प्रदेश के कार्यकर्ता जो 2003 का मध्य प्रदेश था और 15 महीने की सरकार ने मिस्टर करप्शन नाथ की सरकार जो मिस्टर बंटाधार के इशारे पर चल रही थी इन सारी बातों को जनता के बीच लेकर जाएंगे,भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता विजय के संकल्प के साथ जुटा है। अमित शाह ने उत्साह और उमंग के साथ एक-एक कार्यकर्ता को ताकत देने का काम किया है और लगातार मध्य प्रदेश के अंदर भाजपा का बूथ का कार्यकर्ता बूथ के विजय को लेकर आगे बढ़ रहा है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |