Advertisement
भोपाल। सतना के मैहर में 11 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत के वरोधम में रविवार को भोपाल में ररोशनपुरा चौराहे पर आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कानून व्यवस्था के मामले में प्रदेश की भाजपा सरकार को नाकाम करार दिया। कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक तौर पर जोर-जोर से तालियां बजाकर सोई हुई प्रदेश सरकार को नींद से भी जगाया।
रोशनपुरा चौराहे पर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एकजुट हुए और उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ सतना के मैहर में हुई नाबालिग लड़की से दरिंदगी को लेकर प्रदेश सरकार को कसूरवार ठहराया। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मध्य प्रदेश में भाजपा राज में कोई भी सुरक्षित नहीं हैं। खास तौर पर महिलाओं, बेटियों के लिए तो मध्य प्रदेश बिलकुल भी सुरक्षित नहीं हैं। हर रोज कहीं न कहीं से रेप और छेड़खानी की घटना सुनने को मिलती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के राज में कानून व्यवस्था पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। बदमाशों, गुंडों,अपराधियों में कानून का खौफ ही नहीं हैं। प्रदेश में सरेआम बदमाश अपराध को अंजाम दे रहे हैं।
रमाकांत पटेल ने कहा कि मैहर मां शारदा का धाम है। यहां देशभर से लाखों श्रद्धालु मां शारदा के दर्शन करने आते हैं लेकिन इस घटना से मैहर की न केवल छवि धूमिल हुई है बल्कि श्रद्धालुओं में असुरक्षा का भाव भी पैदा हुआ है। उन्होंने कहा कि बेटी के साथ ऐसी हैवानियत बेहद शर्मनाक और अफसोसजनक है। दिल्ली के निर्भया कांड को मध्य प्रदेश में दोहराया गया है। ये अक्षम्य अपराध है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि मध्य प्रदेश रेप के मामले में नंबर वन है। प्रदेश में हर 3 घंटे में एक महिला, बेटी से रेप होता है। ये आंकड़ा बहुत भयावह है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश की सरकार केवल चुनावी पर्यटन और अपने केंद्रीय नेताओं की आवभगत में जुटी है लेकिन प्रदेश की कानून व्यवस्था की ओर उसका कोई ध्यान नहीं हैं।
रमाकांत पटेल ने कहा कि मैहर की बेटी को इंसाफ मिलना चाहिए। उन्होंने दोषियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की और पीड़ित परिवार को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिए जाने की मांग भी प्रदेश सरकार से की।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |