Advertisement
भोपाल। इस साल के अंत में होने वाले पांच राज्यों में विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने केंद्रीय पदाधिकारियों की नई टीम घोषित की है। इसमें मध्यप्रदेश से तीन नेताओं को नई जिम्मेदारी दी गई है। इनमें कैलाश विजयवर्गीय, सौदान सिंह और ओमप्रकाश धुर्वे शामिल हैं। वहीं, सह कोषाध्यक्ष पद से मंदसौर सांसद सुधीर गुप्ता को हटाया गया है।
पार्टी नेतृत्व द्वारा शनिवार को जारी की गई भाजपा के केन्द्रीय पदाधिकारियों की टीम में मध्य प्रदेश के वरिष्ठ पार्टी नेता कैलाश विजयवर्गीय और आदिवासी नेता ओमप्रकाश धुर्वे को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। विजयवर्गीय को संगठन में राष्ट्रीय महामंत्री बनाया गया है। अभी तक वे राष्ट्रीय महासचिव थे। वहीं ओमप्रकाश धुर्वे को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा सौदान सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है, जबकि सुधीर गुप्ता की भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की सूची में वापसी नहीं हुई है। वे पहले राष्ट्रीय संगठन में सह कोषाध्यक्ष की भूमिका में थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |