Advertisement
ग्वालियर में रिश्तों को शर्मसार करने का मामला सामने आया है। जहां भाभी से मिलने घर आए देवर ने भाभी को अकेला पाकर जान से मारने की धमकी देकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना हजीरा थाना क्षेत्र के शिवनगर यादव धर्मकांटे के पास की है। वारदात के बाद आरोपी ने धमकी दी कि अगर किसी को घटना बताई तो वह उसे बदनाम कर देगा। धमकी की शिकार पीडि़ता थाने पहुंची और मामले की शिकायत की। पुलिस ने पीडि़ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।ग्वालियर के हजीरा थाना क्षेत्र के शिव नगर यादव धर्मकांटे के पास रहने वाली काजल (बदला हुआ नाम) ने शिकायत की है कि चार साल पहले उसका विवाह हुआ है। दो दिन पहले वह अपनी ससुराल में थी, उसका पति दुकान पर गया था और सास-ससुर गांव गए थे। तभी उसका मौसेरा देवर अरुण पुत्र मोहर सिंह उनके घर पहुंचा। रिश्तेदार और देवर होने पर काजल ने अरुण को अंदर कमरे में बैठा दिया। वह उसके लिए पानी लेने के लिए चली गई। इसी बीच अरुण ने गेट लॉक कर दिया और जैसे ही वह पानी लेकर आई तो वह उससे अश्लील बातें करने लगा। जब उसने इसका विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ गलत काम किया। पीड़ित महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दे दी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |