Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव से दल-दबल का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में रायसेन जिले की भाजपा समर्थित सांची जनपद पंचायत की अध्यक्ष अर्चना पोर्ते ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ले ली। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमल नाथ ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसके पहले रायसेन जिला पंचायत के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल पटेल भी उपेक्षा से नाराज होकर भाजपा से इस्तीफा दे चुके हैं।
प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारियों ने बताया कि सांची जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित भाजपा समर्थित छह जनपद पंचायत सदस्यों ने सोमवार को कांग्रेस की सदस्यता ली। अर्चना पोर्ते ने मीडिया से बातचीत में अपनी उपेक्षा और काम नहीं करने देने का आरोप लगाया। वहीं, सिंधिया फैंस क्लब के रायसेन जिला अध्यक्ष गगन दीक्षित ने भी कांग्रेस की सदस्यता ले ली। वे पूर्व विधायक निशंक जैन के साथ प्रदेश अध्यक्ष के श्यामला हिल्स स्थिति आवास पहुंचे थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |