Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि विकास पर्व प्रदेश में विकास का वातावरण निर्मित कर रहे हैं। सार्वजनिक सुविधाओं के विस्तार के लिए अनेक निर्माण कार्य किए गए हैं। साथ ही जन-कल्याण की योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन हो रहा है। विकास का यह संदेश आमजन तक पहुँचना चाहिए। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर विकास पर्व में अनेक कार्यों के लिए भूमि-पूजन हो रहे हैं, सम्पन्न कार्यों के लोकार्पण हो रहे हैं। जन-प्रतिनिधि और प्रशासनिक अमले की अधिकतम भागीदारी विकास पर्व में होना चाहिए। शीघ्र ही प्रदेश में हुए विकास कार्यों का रिपोर्ट-कार्ड आम जन के सामने रखा जाएगा। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि मैं दिन-रात जनसेवा में व्यस्त हूँ। इस नाते प्रशासकीय अमले से भी कठोर परिश्रम की आशा है।मुख्यमंत्री चौहान प्रदेश में 16 जुलाई से प्रारंभ हुए विकास पर्व के संबंध में कलेक्टर्स और जन-प्रतिनिधियों से समत्व भवन से वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा चर्चा कर रहे थे। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि विकास पर्व की गतिविधियों में सभी को हिस्सा लेना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आम जनता को यह जानकारी मिलना चाहिए कि मध्यप्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में व्यापक स्तर पर कार्य हुए हैं। कई कार्यों में तो मध्यप्रदेश ने रिकार्ड तोड़े हैं। सड़क, पानी, बिजली, विद्यालय-भवनों के निर्माण और योजनाओं के क्रियान्वयन का कार्य लगातार चल रहा है। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने निर्देश दिए कि विकास पर्व की गतिविधियों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में पट्टों के वितरण का कार्य भी किया जाये। शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के लिए अलग-अलग कार्यक्रम की रूपरेखा बनाई जाए। मुख्यमंत्री भू-आवासीय अधिकार योजना में पट्टों का वितरण, अवैध कॉलोनियों को वैध करना, स्वीकृत सड़कों का शिलान्यास आदि कार्यक्रम निर्धारित कर आमजन की उपस्थिति में किए जाएं। नागरिकों को जानकारी मिलना चाहिए कि वर्ष 2003 के पूर्व मध्यप्रदेश कैसा था और अब कैसा है। इस तुलनात्मक स्थिति से ही प्रगति का अंदाज लगाया जा सकता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |