Advertisement
भोपाल। शहर के रातीबड़ा थाना क्षेत्र में एक पुलिसकर्मी की बेटी की हत्या कर दी गई। गुरुवार दोपहर को ज्यूडिशियल अकादमी के पास जंगल में उसका शव मिला। मामले में पुलिस ने एक युवक को गिराफ्तर कर लिया है और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, भदभदा डैम के पास पुलिस चौकी से करीब 150 मीटर दूर गुरुवार को एक छात्रा का शव मिला है। उसके गले पर धारदार हथियार से हमले के निशान मिले हैं। उसकी पहचान नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाली 22 वर्षीय निकिताशा चौहान उर्फ निक्की उर्फ निशू के रूप में हुई। वह बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। उसके पिता गौतम नगर पुलिस थाना में हेड कॉन्स्टेबल हैं।
पुलिस ने बताया कि निकिताशा को गुरुवार सुबह आखिरी बार उसके दोस्त यश तिवारी के साथ देखा गया था। पुलिस ने यश को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने निकिताशा की हत्या करना स्वीकार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपित यश तिवारी की निकिताशा से करीब चार साल से दोस्ती थी। आरोपित नेहरू नगर क्षेत्र स्थित शबरी नगर में रहता है।
पुलिस के अनुसार, निकिताशा की हत्या के बाद आरोपित यश तिवारी सुसाइड करना चाहता था। इसके लिए वह भदभदा डैम क्षेत्र में पहुंच गया था, लेकिन वहां उसकी गतिविधियां संदिग्ध होने की सूचना किसी ने पुलिस को दे दी। जिस पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |