Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में बरगद, जामुन और कदंब के पौधे रोपे। मुख्यमंत्री के साथ शुजालपुर के 8 वर्षीय बालक विनायक परमार ने पौधा लगाया। विनायक, थैलेसीमिया की बीमारी से पीड़ित थे।मुख्यमंत्री की पहल पर स्वेच्छानुदान मद से सहायता राशि उपलब्ध करा कर उनका इलाज बेंगलुरु के मजूमदार शॉ अस्पताल में कराया गया, अब वे स्वस्थ हैं। बालक विनायक और उनके परिजन परमार, कोमल परमार, चुनचुन और महेंद्र ने मुख्यमंत्री चौहान का आभार माना और पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ सर्वश्री अशोक चौहान, दीपक चौहान, प्रहलाद चौहान, शिव चौहान, वैष्णवी, पूजा, पूनम आदि ने भी पौधे रोपे। विनय शर्मा और कुमारी प्रतीति ने अपने जन्म-दिवस पर पौधे लगाए। मुख्यमंत्री चौहान के साथ सामाजिक कार्यकर्ता और जन-प्रतिनिधि भी पौध-रोपण में शामिल हुए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |