Advertisement
भोपाल। मप्र के राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत ने विपक्षी दलों के गठबंधन पर सियासी निशाना साधा है। मंगलवार को भोपाल स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, 'पुरानी कहावत है कि कहीं का ईंट और कहीं का रोड़ा, भानुमति ने लहंगा जोड़ा।' नाम बदलने से कुछ नहीं होता है।
मंत्री राजपूत ने कहा कि ये पहले यूपीए की सरकार थी। तब 2जी, 3जी, 4जी जैसे अनेक घोटाले हुए। 10 वर्ष एक पांव की सरकार चली। अब एनडीए के सामने इनका मुकाबला है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आज एनडीए की सरकार बेहतर ढंग से चल रही है। आज तक इस सरकार पर कोई दाग नहीं है। विपक्ष के इस प्रकार के गठबंधनों से कुछ होने वाला नहीं है। 2024 में फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बनेगी।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |