Advertisement
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दिवंगत टीआई राजाराम वास्कले को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने जांबाज और साहसी पुलिस अधिकारी खो दिया है। स्व. वास्कले का परिवार अब मेरा परिवार है। मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि दिवंगत वास्कले के परिवार को एक करोड़ की सम्मान निधि प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री श्री चौहान के प्रतिनिधि के रूप में पशुपालन मंत्री प्रेम सिंह पटेल दिवंगत वास्कले के अंतिम संस्कार में शामिल होंगे। अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।मुख्यमंत्री चौहान ने बड़वानी सर्किट हाउस में कहा कि टीआई वास्कले ने रविवार को देवास जिले के नेमावर की जामनेर नदी में कर्त्तव्य निर्वहन करते हुए बलिदान दे दिया। रविवार की घटना बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। बड़वानी जिले के ग्राम कोयड़िया निवासी श्री वास्कले ने अपने सेवा काल में उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |