Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर हो रहे लगातार अत्याचार और प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भोपाल में भारत टॉकीज चौराहे पर आम आदमी पार्टी प्रदेश सरकार के खिलाफ मंगलवार 11 जुलाई को प्रदर्शन करेगी। आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर और रामधुन गाकर सरकार की सद्बुद्धि के लिए कामना करेंगे।
आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रमाकांत पटेल ने सोमवार को कहा कि भाजपा सरकार आदिवासी वर्ग की हितैषी होने का ढोंग करती है लेकिन सच्चाई ये है कि भाजपा को आदिवासियों के सम्मान और सुरक्षा से कोई लेना देना नहीं हैं। भाजपा सरकार में लगातार आदिवासियों पर अत्याचार बढ़ रहे हैं।
रमाकांत पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार आदिवासियों पर केवल अत्याचार करती है और खुद को आदिवासियों की हितैषी बताती है। आदिवासियों पर अत्याचार और जुल्म के मामले में एमपी देश में अव्वल है। पिछले साल एससी-एसटी एक्ट के 2627 केस दर्ज किए गए। ये आंकड़ा बताता है कि मध्य प्रदेश में आदिवासियों पर कितना अत्याचार हो रहा है।
वहीं आप के प्रदेश अध्यक्ष रमाकांत पटेल ने प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था चौपट है। दिनदहाड़े बदमाश,गुंडे वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बेटियों, महिलाओं के साथ छेड़खानी और ज्यादती हो रही है लेकिन सरकार सो रही है। आम आदमी पार्टी आदिवासियों पर अत्याचार और बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मंगलवार को प्रदर्शन करेगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |