Advertisement
ग्वालियर में लव ट्रायंगल में व्यापारी के इकलौते बेटे की हत्या उसी के दोस्त ने की थी। आरोपी बीबीए का छात्र है। उसने लव ट्रायंगल में वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने पहले रूम पर बुलाया। यहां गला दबाकर मार डाला। किसी को सबूत नहीं मिले, इसके लिए 500 कंडों की मदद से शव जला दिया। उसकी अस्थियों और राख को नाले में बहा दिया। सोमवार दोपहर युवक के जले हुए अवशेष नाले के पास मिले।डबरा में ठाकुर बाबा रोड पर गद्दा व्यापारी अनिल शिवहरे रहते हैं। उनका इकलौता बेटा सागर उर्फ चिराग शिवहरे (25) ने ग्वालियर के आईटीएम इंजीनियरिंग कॉलेज से BBA की पढ़ाई की थी। अब वह डबरा में रहकर पिता का काम संभाल रहा था। शनिवार दोपहर 2 बजे चिराग पार्टी करने जाने की बात कहकर घर से निकला था। उसी दिन शाम 6.30 बजे पिता ने कॉल किया, तो उसने एक घंटे में वापस आने की बात कही। इसके बाद जब उसे कॉल किया, तो रिसीव नहीं हुआ। शाम 7.22 बजे चिराग के मोबाइल से एक घंटे में आने का मैसेज भी आया। रात करीब 8 बजे उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।रात करीब 11 बजे परिजन ने डबरा थाने पहुंचे। यहां पुलिस ने भी सुबह तक इंतजार करने के लिए कहा। अगले दिन जब तक बेटे का पता नहीं चला, तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर पड़ताल शुरू की। पुलिस ने चिराग के मोबाइल की लोकेशन निकाली। आखिरी लोकेशन लोकेशन ग्वालियर में दर्पण कॉलोनी की मिली। यहां परिजन और पुलिस को पता लगा कि अंश उर्फ यश जादौन (22) रहता है। यह पिछले कई दिनों से चिराग के संपर्क में था। दोनों की लोकेशन एक ही जगह मिली। पुलिस ने अंश उर्फ यश को निगरानी में लेकर पूछताछ की। पहले तो वह खुद को बेकसूर बताता रहा। पुलिस ने सख्ती की, तो चचेरे भाई के साथ चिराग की हत्या करना कबूल कर लिया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |