Advertisement
एमपी नगर इलाके में झाड़-फूंक इलाज करने के बहाने महिला के साथ बलात्कार किया। महिला ने इसकी शिकायत एमपी नगर थाने में की। बताया जा रहा है कि इलाज करने के बहाने महिला के साथ बलात्कार किया। बाद में उसे डरा-धमकाकर चुप करा दिया। पिछले आठ साल में महिला कई बार उसके पास आई इस दौरान उसका शारीरिक शोषण होता रहा। बाद में पूरी बात महिला ने अपने परिवार को बताई जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी सुधीर अरजरिया ने बताया कि महिला की शिकायत के बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। शिकायत के अनुसार अरोपी ने इलाज के नाम पर महिला का शोषण किया है।पुलिस के अनुसार मंडीदीप की रहने वाली 35 वर्षीय महिला जो बीमार थी। वर्ष 2015 में महिला का पति और सास उसे लेकर एमपी नगर में दिलीप बुंदेला जो कि एमपी नगर स्थित एक बहु मंजिला बिल्डिंग में रहता था उसके पास पहुंचे। दिलीप बुंदेला झाड़-फूंक का काम करता है। प महिला वहां पर पहुंची तो दिलीप उसे एक कमरे में ले गया तथा उसने महिला के साथ शारीरिक संबंध बना लिए। बलात्कार करने के बाद उसने महिला से कहा कि तुम्हें बार-बार आना पड़ेगा। इसके बाद कुछ दिन में चक्कर की बीमारी खत्म हो जाएगी। साथ ही उसने धमकी भी दी कि अगर शारीरिक संबंध बनाने की बात किसी को बताई तो वह उसे बदनाम कर देगा। पिछले आठ साल में महिला कई बार दिलीप बुंदेला के दफ्तर पहुंची, जहां पर उसका शारीरिक शोषण किया। पिछले दिनों जब महिला की तबीयत बिगड़ गई तो पति ने फिर से एमपी नगर चलने को कहा। इस बार महिला ने अपने पति को पूरी बात बताई। जिसके बाद बलात्कार का प्रकरण दर्ज कराया। एमपी नगर पुलिस ने प्रकरण दर्ज करने के बाद आरोपी की तलाश शुरू कर दी है
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |