Advertisement
वन विभाग जबलपुर की टीम ने सहजपुर के ग्राम बरखेड़ा में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जिनके पास से 5 बोरे में रखा करीब 2 सौ किलो चंदन की लकड़ी जब्त की है। यह कार्रवाई जबलपुर और शहपुरा वन विभाग अमले के द्वारा की गई है।वन परिक्षेत्र अधिकारी अपूर्व शर्मा के मुताबिक शहपुरा परिक्षेत्र अंतर्गत मुखबिर से सूचना पर चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध सफेद रंग की वैन को रोका गया, लेकिन वाहन चालक वैन को तेज रफ्तार से भगा कर आगे ले गया। जिसका पीछा कर शहपुरा परिक्षेत्र का स्टाफ, परिक्षेत्र सहायक राजेंद्र गरेवाल और उत्कर्ष मिश्र सहित सभी कर्मचारी सहजपुर के पास बरखेड़ा गांव पहुंचे। जहां रास्ता बंद था। रास्ता बंद होने के कारण आरोपी वाहन को लॉक कर फरार हो गया था।गांव वालो से पूछताछ कर और उनके मदद से 2 आरोपियों को पकड़ा गया। वाहन में लगभग 200 किलो चंदन की लकड़ी 5 बोरो में भरा हुआ था। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। परिक्षेत्र अधिकारी और उनके स्टाफ के यह अहम और बड़ी कार्रवाई है। जबलपुर वन मंडल में चंदन इससे पहले कभी नहीं पकड़ा गया है। जानकारी के मुताबिक चंदन की लकड़ी को आरोपी गोटेगांव से लेकर आ रहे थे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |