Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ और दिग्विजयसिंह मप्र का माहौल खराब कर रहे हैं। कोर्ट ने जिसे फांसी की सजा सुनाई, दिग्विजयसिंह उन्हें फेक एनकाउंटर कहने वाले व्यक्ति है और उनके गले लगते थे। दिग्विजयसिंह ऐसे व्यक्ति हैं जो मप्र का वातावरण बिगाड़ना चाहते हैं। कांग्रेसियों के खून में फूट डालो राज करो है, खास तौर पर दिग्विजयसिंह के खून में अंग्रेजों के जीन्स तो हैं ही, मुगलों के भी जीन्स हैं। चाहे कमलनाथ हो या दिग्विजयसिंह हो मप्र की जनता ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी।यह बात भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने रविवार को भाजपा कार्यालय में मीडिया से कही। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सरकार में सागर में एक दलित को जिंदा जला दिया गया था। उसका काम केवल तुष्टिकरण की राजनीति कर माहौल कैसा खराब करना है। भाजपा दलित से लेकर आदिवासियों के लिए काम करती है। कमलनाथ व दिग्विजयसिंह द्वारा वातावरण खराब करने व भ्रम फैलाने के मामले को सब अच्छी तरह से जानते हैं। 15 महीनों में और 2003 से पहले सबने गहराई से देखा कि मप्र में कैसा दौर था। जिस प्रकार से कांग्रेस वातावरण खराब करने कर झूठ परोस रही है वह अत्यन्त घातक है। उन्होंने लोगों से इनसे आगाह होने की बात कही है।उन्होंने सीधी आदिवासी कांड को लेकर कहा कि सरकार ने प्रभावी कार्रवाई की है। यहां भाजपा की सरकार है वह ऐसे मामलों में वह यह नहीं देखती कि कौन सा दल है, कौन सा समाज है, कौन सा धर्म है। अगर किसी ने अपराध किया है तो अपराध करने वाला अपराधी है। वह किसी का नहीं होता। उस पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई होती है लेकिन कांग्रेस दोहरा चरित्र अपनाती है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |