Advertisement
भोपाल। मध्य प्रदेश में अब आम आदमी पार्टी घर-घर चलो अभियान चलाएगी। अभियान के तहत पार्टी कार्यकर्ता गांव-गांव हर घर में जाकर आम आदमी पार्टी की दिल्ली और पंजाब सरकार की उपलब्धियों को बताएंगे और मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार की नाकामियों को गिनाएंगे। 10 जुलाई से पार्टी का घर-घर चलो अभियान शुरू होगा।
मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में पूरी मुस्तैदी से जुट गई है। भोपाल के महात्मा फुले भवन में शुक्रवार को प्रदेश प्रभारी और दिल्ली के विधायक बीएस जून ने भोपाल संभाग के प्रदेश, लोकसभा और जिले के सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों की बैठक ली। बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर आगे की रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में तय किया गया कि 10 जुलाई से पार्टी घर-घर चलो अभियान चलाएगी और पार्टी कार्यकर्ता लोगों को दिल्ली, पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार के काम-काज को बताएंगे।
प्रदेश प्रभारी बीएस जून ने पार्टी पदाधिकारियों को चुनाव की तैयारियों में जुट जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश के हर गांव के हर घर में हमारा कार्यकर्ता पहुंचना चाहिए और वो लोगों को दिल्ली, पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार की उपलब्धियां बताए। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में सरकार बनने पर दिल्ली, पंजाब की तरह ही लोगों बिजली, पानी, इलाज मुफ्त दिया जाएगा। इसके अलावा मध्य प्रदेश में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर प्रदेश में सभी को गैस सिलेंडर मुफ्त मिलेगा।
बीएस जून ने कहा कि मध्य प्रदेश में जनता भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों से तंग आ चुकी है और परिवर्तन चाहती है। आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता जमीन के साथ ही सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहें, जिससे पार्टी की नीतियां, काम-काज ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंच सकें।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |