Advertisement
कावेरी हाउसिंग सोसायटी कोलार रोड में रहने वाले इवेंट मैनेजर के सूने मकान से देर रात अज्ञात आरोपी ताले तोड़कर तीन लाख रुपए नगद और सोने चांदी के जेवरात सहित आठ लाख कीमत का सामान समेटकर ले गए। घटना के समय वह अपने भाई के भरत नगर स्थित घर पर थे। सुबह जब वापस अपने मकान पर पहुंचे , तब उनको चोरी की जानकारी लगी। उनकी शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार कावेरी हाउसिंग सोसायटी कोलार रोड पर रहने वाले वेद निधीश श्रीवास्तव उर्फ ज्ञानू (35) इवेंट मैनेजर हैं। वह शुक्रवार रात को भरत नगर स्थित आयकर कॉलोनी में अपने बड़े भाई के घर गए हुए थे। रात उनके घर पर रूकने के बाद शनिवार सुबह जब वह वापस घर पहुंचे, तो घर के दरवाजे पर लगे ताले टूटे हुए थे। उन्होंने अंदर जाकर देखा , तो पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। आरोपियों ने घर के लॉकर्स से तीन लाख नगद और सोने चांदी के जेवरात सहित आठ का लाख कीमत का सामान समेटकर फरार हो गए थे। जानकारी लगने के बाद पुलिस ने दिन में दो बार घर का मुआयना किया, लेकिन आरोपियों का कोई सुराग हाथ नहीं लग पाया हैं।
वेद निधीश श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी मां शादी की तैयारियां कर रही है। इसके लिए तीन लाख के करीब दस , पचास , सौ , पांच सौ और दो हजार सहित तीन लाख के करीब राशि जमा करके रखी थी। उसके साथ ही सोने की चेन , हार , कंगन रखे थे। अज्ञात आरोपी पूरा सामान समेटकर ले गए। पूरा सामान की कीमत करीब आठ लाख के करीब होगी। पुलिस में एफआईआर करवा दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |