Advertisement
भोपाल। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ आज शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित गौसेवक मैत्री संघ के बैनर तले आयोजित महासम्मेलन में शामिल हुए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने मख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान पर जमकर निशाना साधा। कमलनाथ ने कहा कि शिवराज खुद तो झूठ बोलते ही है उन्होंने दूसरों को भी झूठ बोलने में माहिर बना दिया है।
कमलनाथ ने कहा कि गौसेवक संघ के सदस्य नहीं, आप समाज सेवक भी है। हमारे देश का सबसे बड़ा समाज सेवा का अंग गौसेवा है, जो गौसेवा करता है वह हमारे सामाजिक मूल्य से जुडा है। हमें याद रखना है कि आपका कर्तव्य क्या है, जो कर्तव्य है उस काम को आप सेवक के रूप में लीजिए। उन्होंने कहा कि 15 महीने की हमने अपनी सरकार में अपनी नीति और नीयत का परिचय दिया। गौशालाएं बनी, आप इसके गवाह है। मप्र के इतिहास में गौशालाएं किसी भी सरकार में नहीं बनी। अब 15 महीने की नहीं पूरे पांच साल की सरकार बनेगी। कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश की तस्वीर आप सबसे सामने है। कौन सा वर्ग परेशान नहीं है। गौसेवकों ने मांग रखी है, कांग्रेस सरकार बनने पर उसे पूरा किया जायेगा। शिवराज जी आपके पास एक ही काम बचा है, कमलनाथ की आलोचना करो, लेकिन आज तक मेरे राजनीतिक जीवन में किसी ने एक उंगली नहीं उठायी। आप 18 साल से मुख्यमंत्री है केस चलाते, मुद्दा उठाते, इंक्वारी करते? शिवराज जी खुद तो झूठ बोलते हैं, दूसरों से भी झूठ बुलवाने में माहिर बन गये हैं।
कमलनाथ ने कहा कि भाजपा के पास आपको डराने, धमकाने और भ्रमित करने के लिए केवल पुलिस, पैसा और प्रशासन ही बचा है। चार महीने बचे हैं चार महीने बाद ये पुलिस, पैसा और प्रशासन आपका होगा। कमलनाथ ने आरोप लगाते हुए कहा कि शिवराज सरकार ने भ्रष्टाचार की एक व्यवस्था बना रखी है। आम जनता त्रस्त है। ऊपर से नीचे तक शिवराज की सहमति के साथ ये भ्रष्टाचार हो रहा है, यदि शिवराज जी नहीं चाहे तो क्या प्रदेश में भ्रष्टाचार हो सकता है। मप्र की सरकार ने 3.30 लाख करोड़ का कर्जा लिया, मैं शिवराज जी से पूछना चाहता हूं क्या इन गौसेवकों, अस्थायी कर्मचारी, अतिथि शिक्षक को नहीं दे सकते थे। इन्होंने इस राशि में सभी विभागों बड़े बड़े ठेके दिये 25 प्रतिशत एडवांस लिया, भ्रष्टाचार किया। शिवराज जी की झूठ की मशीन डबल स्पीड से चल रही है।
कमलनाथ ने कहा कि मोदी जी आज मप्र आ रहे हैं, मैं चाहता हूं मोदी जी शिवराज जी से पूछे प्रदेश में सबसे ज्यादा आदिवासियों पर अत्याचार क्यों हो रहा है, भ्रष्टाचार क्यों हो रहा है। शिवराज जी खुद तो झूठ बोलते हैं, दूसरों से भी झूठ बुलवाने में माहिर बन गये हैं।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |