Advertisement
अशोकनगर। जिले के पिपरई- खोकसी रोड पर शुक्रवार देर रात एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाईक के टक्कर मार दी। हादसे में बाईक सवार युवक की मौत हो गई। सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। शनिवार सुबह पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी अनुसार बरौला गांव निवासी शिशुपाल (30 वर्ष) पुत्र चंदन सिंह अहिरवार कुछ दिनों से पिपरई में अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रह रहा था। युवक का गांव आना-जाना लगा रहता था। शुक्रवार देर रात युवक अपनी बाईक से गांव बरौला जा रहा था। इसी दौरान पिपरई एवं खोकसी के बीच में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने युवक को टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक उछलकर सड़क से नीचे खेत की तार फेंसिंग के अंदर जा गिरा। युवक को सिर एवं सीने में गंभीर चोट आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए लेकर आए। शनिवार की सुबह के समय मृतक के शव का पोस्टमॉर्टम कर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |