Advertisement
ग्वालियर में कमरे में सो रही भाभी के पास देवर पहुंचा और गलत हरकत करने लगा। उसकी हरकत से भाभी की नींद खुली और विरोध करने का प्रयास किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।घटना हजीरा थाना क्षेत्र के भीकम नगर में मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात की है। घटना की शिकार महिला थाने पहुंची और पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।हजीरा थाना क्षेत्र के भीकम नगर निवासी तीस वर्षीय महिला ने शिकायत की है कि उनका संयुक्त परिवार है और बीते रोज वह अपने कमरे में सो रही थी कि तभी उसका देवर मुकेश (बदला हुआ नाम) कमरे में पहुंचा और उसके साथ गलत हरकतें करने लगा, जिससे उसकी आंख खुल गई। देवर को देखते ही भाभी ने डांटा और विरोध किया, जिस पर देवर ने उसका मुंह बंद कर गलत काम किया। वारदात के बाद आरोपी धमकी देकर भाग निकला। वारदात की शिकार महिला ने शोर मचाया और परिजन को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिजन महिला को लेकर थाने पहुंचे और शिकायत की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को मामला दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी है, लेकिन वह हाथ नहीं आया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |