Advertisement
भिंड। जिले के लहार थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह दो पक्षों के बीच खेत पर रास्ते को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चला दी। घटना में एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद ग्वालियर रैफर कर दिया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को जब्त कर पंचनामा बनाया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल, पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए लहार, दबोह, रावतपुरा थाने की पुलिस को मौके पर तैनात किया गया है।
जानकारी अनुसार पूरा मामला लहार थाना क्षेत्र के धाैनपुरा गांव का है। यहां खेत से रास्ता बनाए जाने को लेकर मलपुरा निवासी पान सिंह चौहान (65 साल) और धौनपुरा निवासी वीरेंद्र सिंह जादौन (53 साल) के बीच पिछले कुछ समय से विवाद चला आ रहा था। गुरुवार सुबह करीब सात से आठ बजे के बीच रास्ते से ट्रैक्टर निकाले जाने को लेकर एक बार फिर से दोनों पक्ष के लोग आमने सामने हो गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षाें की तरफ से एक दूसरे पर गोली चलाई गई। इस दौरान कुल पांच से सात फायर हुए।
घटना में पान सिंह की गोली लगने से उनकी मौत हो गई, जबकि वीरेंद्र सिंह गोली लगने से गंभीर घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची। जहां दाेनों के सिविल अस्पताल लहार लाया गया। चिकित्सकों ने पान सिंह को मृत घोषित कर दिया। वहीं वीरेंद्र को उपचार के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया। घटना के बाद से पुलिस फोर्स तैनात है। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। अब पुलिस पूरे मामले की विवेचना कर रही है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |