Advertisement
खंडवा में एक शादीशुदा महिला ने अपने रिश्तेदार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का आरोप है कि, आरोपी रिश्तेदार ने शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। ढ़ाई साल तक रिलेशनशिप में रखा और बाद में शादी करने से मुकर गया।मामला थाना मोघट रोड क्षेत्र के ग्राम अहमदपुर खैगांव का है। टीआई ब्रजभूषण हिर्वे के अनुसार, आरोपी ने पीड़िता के साथ कई बार दुष्कर्म किया। 5 नवंबर 2021 से लेकर 25 जून 2023 तक वह रिलेशनशिप में रहा। 35 वर्षीय महिला की शिकायत पर महेश पिता हिरालाल सुरपाल निवासी अहमदपुर खैगाव पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। महिला शादीशुदा हैं, आरोपी रिश्ते में कुटूंब का देवर लगता है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |