Advertisement
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मंत्री गोविंद सिंह राजपूत पर बड़ा आरोप लगाया। दिग्विजय सिंह ने कहा गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने सागर में 10 से ज्यादा मकानों पर बुलडोजर चला दिया।पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि सुरखी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रैपुरा में लगभग 10 अहिरवार समाज के मकान मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के निर्देश पर गिराए गए, क्योंकि ये लोग मंत्री से डरते नहीं हैं।दिग्विजय सिंह ने रैपुरा जाकर परिवारों से मुलाकात की। वे गुरुवार दोपहर रैपुरा पहुंचे। इससे पहले उन्होंने ट्वीट कर रैपुरा जाने की बात कही थी। उनके इस ऐलान पर मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के बडे़ भाई और सागर जिला पंचायत अध्यक्ष हीरा सिंह राजपूत भी रैपुरा गांव पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिवारों से कहा- 'गरीबों के मकान टूट रहे और हमें पता नहीं चल पाया। दिग्विजय सिंह तक खबर पहुंच गई। तुम लोगों की सेटिंग तो नहीं?'पीड़ित परिवारों का कहना है कि मंत्री के इशारे पर बारिश के मौसम में उनके सिर से छत छीन ली गई। ये मकान प्रधानमंत्री आवास योजना में बने थे। मध्यप्रदेश सरकार में राजस्व एवं परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत सुरखी से BJP विधायक हैं। 2020 में ज्योतिरादित्य सिंधिया के साथ वह भी भाजपा में शामिल हो गए थे।दिग्विजय सिंह ने ट्वीट में लिखा- 'शासकीय योजना के अंतर्गत प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनते रहे, तब प्रशासन क्यों सोता रहा? क्या भाजपा के नेताओं के मकान शासकीय भूमि पर नहीं बने? उन पर बुलडोजर क्यों नहीं चला? यह गरीब अनुसूचित जाति के साथ घोर अन्याय है। हम इसे बर्दाश्त नहीं करेंगे।'अन्नू महाराज, हरिकांत महाराज, संजू बैरागी, शीतल महाराज, चंद्रेश अहिरवार, शांतिबाई बलेन अहिरवार, शंभू अहिरवार, कमल अहिरवार, भूपेंद्र अहिरवार, चंदा रानी, रामू अहिरवार, हेमराज अहिरवार और दुष्यंत अहिरवार।बसपा के नेशनल कोऑर्डिनेटर व राज्यसभा सांसद रामजी गौतम ने ट्वीट कर कहा, शिवराज जी, दलित और कुछ और गरीबों के लगभग 20 मकान आपने तुड़वा दिए। अब यह गरीब इस बरसात में कहां जाएंगे? क्या यही आपका दलित और गरीबों के प्रति प्रेम है? पचास साल से इनकी बसावट थी वहां पर। जवाब दीजिए यह लोग अब कहां जाएं। इंसाफ चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |