Advertisement
आज सम्पूर्ण विश्व योग दिवस मनाया जा रहा है.योग दिवस के मौके पर भोपाल में कई स्थानों पर आयोजन हुए। सबसे पहले रानी कमलापति रेलवे स्टेशन पर वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के अंदर योग शुरु हुआ। सुबह 5 बजे वन्दे भारत एक्सप्रेस में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर यात्रियों ने योग किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ड्रीम प्रोजेक्ट वंदे भारत ट्रेन में योग किया गया। योग गुरू कृष्ण कांत मिश्रा ने यात्रियों के साथ योग की क्रियाओं का अभ्यास किया। वंदे भारत ट्रेन के हर कोच में योग गुरु ने यात्रियों के साथ योग किया। यात्रियों को योग का महत्व बताया।भोपाल के अटल पथ पर योग दिवस के कार्यक्रम का आयोजन सुबह सात बजे से रखा गया था। बच्चे साढ़े छह बजे ही अटल पथ पर पहुंच गए। लेकिन सांसद 50 मिनट लेट पहुंची। इस वजह से बच्चे धूप में सांसद का इंतजार करते हुए बैठे रहे। इससे पहले भाजपा की टिफिन पार्टी में भी सांसद देरी से पहुंची थीं और अपनी ही पार्टी के कार्यकर्ताओं को इंतजार कराया था।कार्यक्रम के बाद साध्वी प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- 65 साल तक देश किसी को कुछ दे नहीं पाया लेकिन जब हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शासन आया तो सबसे पहले उन्होंने देशों को योग दिया। 27 देशों ने योगा को सर्वप्रथम अपनाने के बाद अन्य देश भी इसमें जुड़ते चले गए। हमारे भारत की सबसे पहली उपलब्धि थी। हमारे प्रधानमंत्री के कार्यकाल में जो दिया वह अंतरराष्ट्रीय योग दिवस 21 जून प्रारंभ हो गया। भारत विश्व गुरु बनेगा लेकिन कैसे? जब तक हम किसी को मार्गदर्शन नहीं करने लगते। जब तक वसुधैव कुटुंबकम की भावना नहीं रखते तब तक हमारा भारत विश्व गुरु बनने की दिशा में नहीं आएगा। लेकिन मोदी जी के प्रथम कार्यकाल में ही भारत में देना प्रारंभ किया। आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है भारत की उपलब्धि है इतिहास के स्वर्ण अक्षरों में लिखा जा रहा है और इसलिए नरेंद्र मोदी बधाई के पात्र हैं और हम सब लोगों को बहुत-बहुत बधाइयां बहुत-बहुत शुभकामनाएं। 'योग निरोग का आधार है करो योग रहोगे निरोग'
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |