Advertisement
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने हिन्दू युवक को मुसलमान बनाने के लिए कुत्ता बनाने की घटना पर कहा हम धर्मांतरण का कुचक्र, गंडागर्दी, दादागिरी नहीं चलने देंगे। गुंडों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि पूरा देश याद रखेगा। पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के अधिकारियों को देख लेने वाले बयान पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि जो मध्यप्रदेश के सीएम रहे हों, उन्हें ऐसी घटिया भाषा बोलना शोभा नहीं देता। कल के बाद परसों आता है..., मैं देख लूंगा..., चक्की पीसती है...। तुम्हारी चक्की ने जनता को पीसा, इसीलिए सवा साल में बाहर हो गए। अधिकारी-कर्मचारी भी इंसान हैं। क्या उनको बेइज्जत किया जाएगा, उन्हें डराने-धमकाने की भाषा बोली जाएगी। कौन से युग में जी रहे कमलनाथ।मुख्यमंत्री मंगलवार को भोपाल में पार्टी के महा जनसंपर्क अभियान में शामिल हुए। उन्होंने हुजूर विधानसभा के बूथ- 45 पर जैन नगर में स्थानीय विधायक रामेश्वर शर्मा और कार्यकर्ताओं के साथ जनसंपर्क किया। CM ने कहा, 'मोदी जी के 9 साल बेमिसाल हैं। इन 9 साल में देश और जनता की जिंदगी बदली है।कमलनाथ सोमवार को उज्जैन के महिदपुर में थे। यहां उन्होंने कर्मचारियों-अफसरों के लिए कहा, 'कान खोलकर सुन लो कि कल के बाद परसों भी आ रहा है। कर्मचारी बड़ा हो या छोटा, पुलिसवालों से कहता हूं कि अपनी वर्दी की इज्जत कीजिए। कमलनाथ की चक्की चलती है, तो बहुत बारीक पीसती है। कर्मचारी-अधिकारी को सर्टिफिकेट जनता देगी।उज्जैन में संयुक्त मोर्चा के कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचे BJP महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने कमलनाथ के बयान पर तंज कसा। कार्यक्रम के बाद मीडिया से बात करते हुए बोले, 'उन्होंने (कमलनाथ) इसी प्रकार की राजनीति की है- धौंस की, कपट की...। यही राजनीति वे अभी भी कर रहे हैं। 75 साल की उम्र में वे इस प्रकार का बयान देते हैं, तो उन्हें माफ कर देना चाहिए। विक्टोरिया नंबर 203 पिक्चर थी एक। इसमें दो इसी उम्र के लोग घूमते थे, जिनके पास ताला था, चाबी नहीं थी, चाबी थी, ताला नहीं था। ऐसे ये भी घूम रहे हैं। दो बेचारे, बिना सहारे।'विजयवर्गीय से जब पूछा गया कि उनके मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष पद पर काबिज होने की अटकलें हैं? इसके जवाब में उन्होंने कहा, 'आपके मुंह का साइज दे दो, मैं मिठाई भिजवा देता हूं।'
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |