Advertisement
मध्यप्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा है कि 'BJP के पास पुलिस, पैसा और प्रशासन सिर्फ 4 महीने के लिए बचा है। प्रदेश की जनता शिवराज सिंह चौहान को विदा करने के लिए तैयार है। हम भी उन्हें बड़े प्यार से विदा करेंगे।' वहीं सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि चुनाव के बाद भी हम ही आने वाले हैं। यह मैं आत्मविश्वास से बोल रहा हूं।सोमवार को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ उज्जैन के महिदपुर पहुंचे थे। यहां उन्होंने एक सभा को संबोधित करते हुए कर्मचारियों-अफसरों के लिए कहा कि कान खोल कर सुन लो कि कल के बाद परसों भी आ रहा है। कर्मचारी बड़ा हो या छोटा, पुलिस वालों से कहता हूं कि अपनी वर्दी की इज्जत कीजिए। उन्होंने कहा कि कमलनाथ की चक्की चलती है, तो बहुत बारीक पिसती है। कर्मचारी-अधिकारी को सर्टिफिकेट जनता देगी।'इधर, भोपाल में सोमवार को MSME समिट-2023 में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा, 'हम उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लगातार नीतियां बना रहे हैं। ऐसा मत सोचिए कि 3-4 महीने बाद चुनाव आने वाले हैं। चुनाव के बाद भी हम ही आने वाले हैं। यह मैं आत्मविश्वास से बोल रहा हूं। चिंता मत करिए। चुनाव के पहले भी कई नीतियां बनाएंगे।'
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |