Advertisement
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 27 जून को भोपाल आने वाले हैं। इस दौरान प्रधानमंत्री पार्टी कार्यक्रमों में भी भाग लेंगे। शनिवार को पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल.संतोष एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने मोतीलाल नेहरू स्टेडियम में प्रधानमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।
राष्ट्रीय संगठन महामंत्री संतोष एवं राष्ट्रीय महासचिव चुघ शनिवार सुबह भोपाल पहुंचे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष एवं तरूण चुघ की भोपाल विमानतल पर अगवानी की। प्रदेश अध्यक्ष ने पार्टी नेताओं को अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। इसके उपरांत राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष प्रदेश अध्यक्ष एवं पार्टी पदाधिकारियों के साथ मोतीलाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे और 27 जून को होने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम की तैयारियों को देखा।
इस अवसर पर पार्टी के राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश जी, पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तरूण चुघ, प्रदेश प्रभारी मुरलीधर राव, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद, मध्यप्रदेश शासन के मंत्री विश्वास सारंग, प्रदेश उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, सीमा सिंह, प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी, सांसद कविता पाटीदार, विधायक रामेश्वर शर्मा, कृष्णा गौर आदि उपस्थित रहे।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |