Advertisement
भिंड के गोरमी थाना अंतर्गत अकलौनी गांव में लगुन फलदान उत्सव के दौरान जमकर गोलियां चली। हर्ष फायर की इस घटना में 65 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति की मौत हो गई वहीं 14 वर्षीय बालक गंभीर रूप से घायल है। पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। लगुन फलदान उत्सव में फायरिंग करने वाले लोगों की तलाश शुरू कर दी है।गोरमी थाना प्रभारी बृजेंद्र सिंह सेंगर के मुताबिक अकलौनी गांव में सरकारी शिक्षक रमाकांत शर्मा के छोटे बेटे अभिषेक शर्मा का फलदान उत्सव कार्यक्रम शुक्रवार की रात्रि गांव में ही चल रहा था। रात्रि करीब 12:00 बजे लगुन फलदान उत्सव के दौरान कार्यक्रम में शामिल होने आए कुछ हथियारबंद युवकों ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। हर्ष फायरिंग की घटना के दौरान लगुन फलदान में शामिल होने आए रामशरण शर्मा निवासी मोहनपुरा के चेहरे में गोली लगी। वहीं कार्यक्रम में शामिल होने आए 14 वर्षीय हर्ष शर्मा निवासी देवरी मेहगांव के जांघ में गोली लगी। घटना के बाद दोनों घायलों को प्राथमिक समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां से उचित उपचार के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया। उपचार शुरू होने से पहले ही रामशरण शर्मा में दम तोड़ दिया वही हर्ष को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |