Advertisement
बुरहानपुर। जिले के शाहपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 10 शिवाजी वार्ड में उपचुनाव के लिए गत 13 जून को मतदान हुआ था। यहां शुक्रवार सुबह 9 बजे से मतगणना शुरू हुई और करीब 9:45 बजे तक परिणाम सामने आ गए। इसमें भाजपा की ओर से प्रत्याशी बनाई गई कविता ज्ञानेश्वर को चार वोटों से हराकर कांग्रेस की प्रत्याशी रूपाली राउत ने जीत दर्ज कराई है। भाजपा प्रत्याशी को कुल 383 वोट मिले हैं, जबकि कांग्रेस प्रत्याशी को 387 वोट प्राप्त हुए हैं।
गौरतलब है कि शाहपुर के शिवाजी वार्ड से पूर्व में भाजपा की वैशाली राजकुमार पार्षद चुनी गई थी। संविदा शिक्षक के रूप में उनका चयन हो जाने के कारण उन्होंने पार्षद पद से इस्तीफा दे दिया था। इस पद के लिए यहां गत 13 जून को उपचुनाव के लिए मतदान हुआ था। शुक्रवार को मतगणना के बाद यहां परिणाम घोषित किए गए, जिसमें कांग्रेस ने सत्ताधारी भाजपा को हराकर पार्षद पर अपना कब्जा जमा लिया। परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता जश्न मना रहे हैं।
नगर परिषद शाहपुर के उपचुनाव में मिली जीत पर प्रदेश कांग्रेस महासचिव अजय रघुवंशी ने कहा कि जनता भाजपा के झूठे विकास के दावों को अब समझ चुकी है। आने वाले सभी चुनावों में भाजपा को इसी तरह हार का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा की पूर्व मंत्री दिन-रात मुख्यमंत्री को चिट्ठियां लिख-लिखकर जिले का भरपूर चिट्ठी विकास कर रही हैं। सांसद बड़ी-बड़ी बातों से विकास कर रहे हैं। महापौर घर मे बैठे-बैठे ही पूरी नगर निगम चला रही है। इन सब बातों को बुरहानपुर जिले की जनता भली-भांति समझ चुकी है और अब करारा जवाब देने को तैयार भी है। इसकी शुरुआत आज शाहपुर में हो गई है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |