Advertisement
रतलाम के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में एक बार फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है। ईश्वर नगर के एक युवक पर नामचीन बदमाशों की गैंग ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल नीलेश पिता अशोक कारा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना बुधवार रात की है । जहां ईश्वर नगर रेलवे फाटक के पास निलेश को आरोपी अशोक, नन्नू और सुनील नायक ने अपने साथियों के साथ मिलकर चाकू, लाठी और हॉकी से हमला कर दिया । गंभीर रूप से घायल निलेश को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उसका उपचार जारी है। दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने इस मामले में आरोपी के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया है।रतलाम शहर में चाकूबाजी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। बुधवार रात शहर के दीनदयाल नगर थाना क्षेत्र में भी अपराधिक प्रवृत्ति के युवकों की गैंग ने पुरानी रंजिश में निलेश कारा नाम के युवक पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल युवक के परिजनों ने बताया कि नीलेश को कुछ दिन पूर्व भी इन्हीं लोगों ने शराब पीने के लिए रुपए नहीं दिए जाने की बात पर मारा था। जिसकी शिकायत भी दीनदयाल नगर थाने पर की गई थी। जिसके आरोपी अशोक नन्नू और सुनील ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर उस पर हमला कर दिया जिसमें निलेश को सिर, हाथ और सीने पर गंभीर चोटें आई है। घायल युवक की शिकायत पर दीनदयाल नगर थाना पुलिस ने आरोपी युवकों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |