Advertisement
निशातपुरा इलाके में सौतेले भाई ने 15 साल की नाबालिग के साथ रेप किया। फरियादी पिछले 8 साल से बालिका गृह में रह रही थी। एक महीने पहले ही उसका भाई उसे घर लेकर आया था। इस बात को लेकर युवक की पत्नी से उसका विवाद होने लगा। इस पर वो लड़की को दादी के घर लेकर आ गया और वहां पर नाबालिग से दुष्कर्म किया। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। फरियादी ने थाने आकर केस दर्ज कराया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।एसआई मोनिका गौर ने बताया कि नारियलखेड़ा के रहने वाले नफीस खान (35) ने सौतेली बहन से रेप किया। लड़की अभी नाबालिग है, उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। पिछले 8 साल से गांधीनगर स्थित बालिका गृह में रह रही थी। एक महीने पहले नफीस जाकर उसको वहां से ले आया और अपने घर में रख लिया। नफीस की शादी हो चुकी है, उसके तीन बच्चे हैं। नाबालिग को घर में रखने की बात को लेकर पत्नी उसके साथ झगड़ा करने लगी। इस पर वो नाबालिग बहन के साथ मुरलीनगर, करोंद में अपनी दादी के घर जाकर रहने लगा। गुरुवार दोपहर घर में अकेला पाकर नफीस ने नाबालिग से रेप किया। नाबालिग ने जब इसका विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी देने लगा। भाई की हरकत से घबराई नाबालिग ने पहले किसी को कुछ नहीं बताया। इसके बाद हिम्मद जुटाकर थाने आकर मामला दर्ज कराया। पुलिस ने केस दर्ज करके आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |