Advertisement
देवास में दो परिवारों के बीच विवाद के दौरान फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। एक शख्स के पैर में गोली लगी है। घायल को इलाज के लिए इंदौर रेफर किया गया है। वारदात सतवास थाना क्षेत्र के गोला गुठान गांव की है, जहां जाट समाज के देदड़ और गोदारा परिवार में पुरानी राजनीतिक रंजिश चली आ रही है। प्रशासन ने आरोपियों के घर बुलडोजर चलाने की कार्रवाई की है।दोनों परिवार रविवार सुबह कुत्ते के भौंकने को लेकर आपस में भिड़ गए। आरोपी पक्ष का पालतू कुत्ता भौंका तो दूसरे पक्ष ने उलाहना दिया। बहस से शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी पक्ष ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष अनिल गोदारा के पिता कैलाश गोदारा और चचेरे भाई राजेश पिता नारायण गोदारा की मौत हो गई। वहीं, सुनील गोदारा के पैर में गोली लगी है।एसडीओपी ज्योति उमठ ने बताया कि तीन लोगों पर कुल चार फायर किए गए हैं। एफआईआर दर्ज कर मुख्य आरोपी वरूण देदड़ को राउंडअप कर लिया गया है। दूसरा आरोपी घायल है, जिसका इलाज चल रहा है। फिलहाल, आसपास के थानों से पुलिस बल मौके पर तैनात है।घटना से नाराज मृतकों के परिजन आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग को लेकर अड़ गए। उन्हाेंने आरोप लगाया कि आरोपी पक्ष आदतन अपराधी है। उनके खिलाफ थाने में कई केस दर्ज हैं।परिजनों ने आरोपियों के घर पर बुलडोजर से घर ढहाने की कार्रवाई होने तक अंत्येष्ठि से मना कर दिया। दोपहर बाद प्रशासन के आला अधिकारियों की मौजूदगी में आरोपियों के घर बुलडोजर चलाकर उनके मकान ढहाह गए।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |