Advertisement
मध्यप्रदेश में चुनाव होने में कुछ ही महीने बचे हुए है.इस बीच नेताओं की जुबानी जंग भी तेज हो गई है. के नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के सीनियर लीडर डॉ. गोविंद सिंह ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की तुलना रावण से की है। संघ को षड्यंत्रकारी संगठन बताते हुए उन्होंने कहा- हम पहले ही कहते रहे हैं कि RSS, भारतीय जनता पार्टी का पितृ पुरुष (पूर्वज) है। रावण के 100 पुत्र थे, RSS के 150-200 पुत्र हैं।नेता प्रतिपक्ष ने रविवार को भोपाल में अपने आवास पर पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा, 'RSS का नाम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ नहीं, राष्ट्रीय षड्यंत्रकारी संगठन है। ये षड्यंत्र रचने का काम करता है। भाई-भाई को लड़ाने का काम करता है। धार्मिक उन्माद फैलाने का काम करता है। इसे अंग्रेजी में कहा जाता है RSS। इसका सही नाम है रूमर स्प्रेडिंग सोसाइटी।जबलपुर में 12 जून को प्रियंका गांधी का दौरा प्रस्तावित है। इसकी तैयारियों के सवाल पर नेता प्रतिपक्ष ने कहा- प्रियंका गांधी में देश के लोग इंदिरा गांधी की तस्वीर देख रहे हैं। प्रियंका के आने से हमारे मुख्यमंत्री इतने थर्रा चुके हैं कि उन्होंने जबलपुर जाकर 'लाड़ली बहना योजना' चालू की।उन्होंने जबलपुर जाकर अधिकारी-कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि आप पूरी ताकत के साथ प्रियंका गांधी की सभा को असफल कीजिए। गाड़ियां न मिल पाएं। सारी परमिट वाली गाड़ियां चलें, ताकि कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रियंका गांधी की सभा में शिरकत न कर पाएं। शिवराज सिंह चौहान ने संस्कारधानी में असंस्कारित कार्य किया है।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |