Advertisement
मध्यप्रदेश में चुनाव आने में कुछ ही महीने बचे हुए हैं. चुनाव के पहले बीजेपी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी की खबरें बढ़ती जा रहीं हैं। हालांकि अब बीजेपी ने कार्यकर्ताओं के बीच असंतोष को दूर करने की कवायद शुरु की है। केन्द्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने पर चलाए जा रहे विशेष महासंपर्क अभियान के तहत केन्द्र के नेताओं के साथ मप्र के नेता प्रदेश भर के दौरे कर रहे हैं। 30 जून तक चलने वाले इस अभियान के दौरान बडे़ नेता अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं से चर्चा कर उनकी नाराजगी दूर रहे हैं। इस अभियान में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने टिफिन पॉलिटिक्स शुरु की है।अपने संसदीय क्षेत्र खजुराहो में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार रात कार्यकर्ताओं और पार्टी के पदाधिकारियों के घरों से टिफिन में भोजन मंगाया। खजुराहो के चिल्ड्रन पार्क में बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने डिनर किया। पार्क में रात्रि के भोजन के दौरान कार्यकर्ताओं से राजनैतिक, पारिवारिक चर्चाएं हुईं। वीडी शर्मा और कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे के टिफिन शेयर कर डिनर किया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |