Advertisement
मध्यप्रदेश में चुनाव होने में कुछ ही महीने बचे है.इसी दौरान नेताओं के बीच जुबानी जंग चल रही है.पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने शुक्रवार को हरसूद में जनसभा ली। इसके पूर्व उन्होंने बूथ प्रभारियों की बैठक ली तथा प्रेसवार्ता की। कमलनाथ ने कहा, मैं 40 साल पहले सुना करता था कि हरसूद तो छिंदवाड़ा से आगे हैं। हरसूद व्यापार का केंद्र था, प्रदेश भर में प्रसिद्ध था। लेकिन आज यह आदिवासियों के पलायन, भ्रष्टाचार, कुपोषण से लेकर युवा बेरोजगारी की राजधानी बन गया है।हरसूद को धोखे की राजनीति का गढ़ बना दिया गया है। ये मैं नहीं बल्कि हरसूद के लोग खुद कहते हैं। पूरे प्रदेश का हर वर्ग परेशान हैं, युवा और किसान आत्महत्याएं कर रहे हैं। युवाओं के रोजगार देना प्रदेश की सबसे बड़ी चुनौती है। बीजेपी का विजन सिर्फ करप्शन है, उनका विकास टीवी पर दिखता है। जबकि विकास विजन से आता है, ना कि टेलीविजन से।कमलनाथ ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान पर निशाना साधते हुए कहा, उनकी झूठ की मशीन चलती है। अभी तो डबल स्पीड में चल रही है। ये सोचते हैं कि, घोषणा कर-करके अपने पाप धो लेंगे लेकिन पाप का घड़ा भर गया है। प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है। इनके आखिरी पांच महीने बचे हैं। शिवराजसिंह ने 22 हजार घोषणाएं की है। 18 साल में जहां देखो वहां खोखलापन, खोखली व्यवस्था है। पुलिस, पैसा और प्रशासन के दम पर लोगों की आवाज दबाई जाती है। 5 महीने बाद हम सरकार बनाएंगे और जनता पर हुए अत्याचारों का बदला लेंगे
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |