Video

Advertisement


अंबाह बायपास पर डंपर ने अधेड़ को कुचला
morena, Dumper crushes , Ambah bypass

मुरैना। जिले के सिविल थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात एक तेज रफ्तार डंपर ने अधेड़ को कुचल दिया। हादसे में अधेड़ की मौके पर ही मौत हो गई। मंगलवार सुबह परिजनों को घटना की जानकारी मिली। जिसके बाद गुस्साएं परिजनों ने अंबाह बायपास रोड पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद माैके पर पहुंची। फिलहाल भीड़ जाम खोलने को तैयार नहीं है। पुलिस उन्हें समझाने का प्रयास कर रही है।

 

 

जानकारी अनुसार लालोर फाटक के पास रहने वाले वृंदावन जाटव (51 वर्ष) देर रात करीब 12 बजे दिशा मैदान के लिए जा रहे थे। वह बायपास रोड के किनारे चल रहे थे, इस दौरान बायपास से गुजर रहे एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में वृंदावन जाटव की मौके पर ही मौत हो गई। रात का समय होेने के कारण परिजनों को घटना की जानकारी नहीं लग सकी। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण बायपास रोड से जा रहे थे तो उन्हें सड़क पर अधेड़ का शव दिखा। इसके बाद स्वजनाें को सूचना दी गई।

 

सूचना मिलने के बाद मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और विलाप करने लगे। साथ ही उन्होंने व ग्रामीणों ने बायपास रोड पर जाम लगा दिया है। जाम सुबह 8 बजे लगाया गया जो कि अभी तक जारी है। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाने का प्रयास किया। लेकिन अभी स्वजन जाम खोलने के लिए तैयार नहीं थे। पुलिस परिजनों को समझाइश देकर जाम खुलवाने का प्रयास कर रही है।

Kolar News 6 June 2023

Comments

Be First To Comment....

Page Views

  • Last day : 8796
  • Last 7 days : 47106
  • Last 30 days : 63782
x
This website is using cookies. More info. Accept
All Rights Reserved ©2024 Kolar News.