Advertisement
उज्जैन के महाकाल लोक में मूर्तियां टूटने पर कांग्रेस भाजपा सरकार को घेर रही है.और भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा रही है.पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने शनिवार को खंडवा में नारी शक्ति सम्मान आयोजन में हिस्सा लिया। इसके पूर्व पत्रकार वार्ता में सीएम फेस को लेकर कहा कि, हमारे ऐसे जननायक, इतने संवेदनशील मुख्यमंत्री जिनका 20 वर्ष में 20 ग्राम वजन नहीं बढ़ा, जनता की सेवा और जनता की चिंता में जो सदैव लगे रहते हैं। वही हम सबका नेतृत्व करेंगे। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, शिवराजसिंह के अलावा कोई और प्रदेश भाजपा का नेतृत्व नहीं कर सकता है।इस दौरान प्रभारी मंत्री उषा ठाकुर ने कांग्रेस पर भी जमकर निशाना साधा। मंत्री उषा ठाकुर ने कहा, कांग्रेस ने हमेशा मुसलमानों का तुष्टिकरण किया है, देश की एकता अखंडता को तोड़ा और आज भी वह वहीं अटके हैं। मुस्लिम समाज में जो राष्ट्रवादी लोग हैं, वह सदैव भाजपा के साथ रहे हैं। हम भी वीर अब्दुल हमीद के पुजारी है। पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम जी, ऐसा कौन सा हिंदुस्तानी है जो उनके सामने नतमस्तक नहीं है। राष्ट्रवादी मुसलमान की देश में ना कमी थी, ना कमी है, ना होंगी। असदुद्दीन ओवैसी के मध्य प्रदेश दौरे को लेकर भी मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि आने दो राष्ट्रद्रोहियों को। इनको सबक सिखाने की ताकत मध्य प्रदेश की सरकार में है।मंत्री उषा ठाकुर ने महाकाल लोक को लेकर कांग्रेस द्वारा भाजपा पर लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों पर पलटवार किया। कहा कि चोरों को सब चोर नजर आते हैं। जिन्होंने 65 साल तक भ्रष्टाचार किया, इसके अलावा कोई काम ही नहीं किया। उन्हें हर बात में कुछ ना कुछ बुराई दिखाई देती है। एक प्राकृतिक आपदा आई, कोई घटना हो गई। ये एक स्वाभाविक घटना दुर्घटना जो कहे यह वही थी। जो मूर्तियां थी उन्हें फिर से लगाया जा रहा है, जल्दी मूर्तियां वहां खड़ी होगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |