Advertisement
लव जिहाद के मामले कम होने का नाम नहीं ले रहे हैं.नर्मदापुरम शहर में एक मुस्लिम युवक ने हिन्दू लड़की से शादी का झांसा देकर रेप किया। करीब एक साल तक आरोपी पीड़िता को धोखे में रखकर उसके साथ कई बार रेप करते रहा। आरोपी युवक ने पीड़िता को शादी के सपने दिखाते रहा। जब पीड़िता ने शादी की बात की तो युवक अपनी बातों से मुकर गया। जिसके बाद पीड़िता ने कोतवाली थाने पहुंचकर धोखेबाज आशिक के खिलाफ रेप का केस दर्ज कराया। आरोपी युवक मुबीन खान (22) मालाखेड़ी क्षेत्र का रहने वाला है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी युवक मुबीन को गिरफ्तार किया।पुलिस के मुताबिक 22 साल की पीड़िता शहर के एक इलाके की रहने वाली है। आरोपी मुबीन खान मालाखेड़ी क्षेत्र में रहता है। जो 8 वीं तक पढ़ा लिखा है। फिलहाल वो बेरोजगार है। एसआई आम्रपाली डाहट ने बताया करीब एक साल पहले पीड़िता के एक मेल फ्रेंड ने आरोपी युवक मुबीन से दोस्ती कराई थी। युवक ने प्यार का नाटक कर उसे शादी करने सपने दिखाए। ज़बरदस्ती पीड़िता से उसने शारीरिक संबंध बनाए। करीब एक साल उसने बार-बार पीड़िता से रेप किया। आरोपी शादी करने से मुखर गया। पीड़िता की शिकायत पर आरोपी मुबीन खान के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया। उसे गिरफ्तार कर कोर्ट पेश किया गया।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |