Advertisement
मालवा के वार्ड क्रमांक 09 में नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन सहित पार्षद ईश्वरदास जमींदार, भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने वार्ड वासियों को लाडली बहना योजना के स्वीकृति पत्र का वितरण किया गया। इस अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य ने लाभार्थियों को स्वीकृति प्रमाणपत्र वितरित किए गए।मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की पात्र बहनों को स्वीकृति पत्रों का वितरण कर उन्हें शुभकामनाएं भी दी गई। उनसे संवाद किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष रीतेश जैन ने कहा गया कि लाडली बहना योजना के क्रियान्वयन से हितग्राही के परिवार को आर्थिक संबल मिलेगा। बहनों के जीवन में सामाजिक क्रांति का वाहक बनेगी लाडली बहना योजना।पार्षद ईश्वरदास जमींदार ने बताया की गुरूवार को लाडली बहना योजना के अंतर्गत सभी हितग्राहियों के खाते में 1 रुपया डालकर चेक किया गया है, जिससे यह पता लग सके की महिलाओं के खाते में 1000 रुपए की राशि किस तरह प्रदान की जानी है।ऐसे में आज सरकार ने सभी पात्र महिलाओं के खाते में 1 रुपए की राशि डालकर खाते चेक किए गए, जिसमें से जिन महिलाओं के खाते बंद स्थिति में पाए गए, जिसकी जानकारी संबंधित महिलाओं को जल्द से जल्द मैसेज के माध्यम से दी जा रही है। क्योंकि 10 जून को सरकार की ओर से सभी पात्र महिलाओं के खाते में 1000 रुपए की राशि डाली जाएगी।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |