Advertisement
मध्यप्रदेश में आज से पल्स पोलियो अभियान की शुरूआत हो गई है। यह अभियान 28 मई से 30 मई तक चलाया जाएगा। प्रदेश के गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत दतिया से की है। इस अभियान के तहत जन्म से लेकर 5 साल तक के बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए सघन पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया है।इस दौरान गृहमंत्री मिश्रा ने प्रदेशवासियों से अपील करते हुए कहा कि, वे अपने बच्चों को पोलियो की दवा जरूर पिलाएं। साथ ही उन्होंने जिला स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देशित किया है कि 0 से 5 साल तक का कोई भी बच्चा पोलियो की दवा पीने से वंचित न रहे। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ आर बी कुरेले ने बताया कि अभियान के तहत जिले में 1 लाख 17 हजार 86 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जाएगी। यह अभियान जिले में तीन दिन पूरी तत्परता के साथ चलाया जाएगा।
Kolar News
|
All Rights Reserved ©2026 Kolar News.
Created By:
Medha Innovation & Development |