Advertisement
सिवनी मालवा में भाजपा विधायक प्रेमशंकर वर्मा और भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा ने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों सहित हिंदू मातृ शक्तियों और कॉलेज की छात्राओं को शुक्रवार को फिल्म 'केरला स्टोरी' निशुल्क दिखाई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं और महाविद्यालय की छात्राएं फिल्म देखने के लिए पहुंची थी। यह फिल्म केरल में चल रही आतंकी साजिश के तहत हिंदू लड़कियों के धर्मांतरण की घटनाओं के खुलासे पर बनी है।सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म को देखने की व्यवस्था विधायक प्रेमशंकर वर्मा की ओर से की थी। नगर की एकमात्र गीता सिनेप्लेक्स पर सभी महिला कार्यकर्ताओं सहित महाविद्यालय की छात्राएं 12 बजे पहुंची, जिनका स्वागत भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। शो का समय होने तक हॉल पार्टी के कार्यकर्ताओं, महिलाओं और पदाधिकारियों से भर गया था। शो खत्म होने पर भारत माता की जय और बंदे मातरम् से हाल गूंज उठा।भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य अनीता वर्मा ने कहा कि फिल्म देखने का उद्देश्य लोगों को देश के अंदर प्यार के नाम पर चल रहे खेल से अवगत कराना था। धर्म के नाम पर जाति विशेष के लोग अपने साजिश के तरह हिंदू समाज को किस प्रकार तोड़ने में लगे हैं। इन्ही सच्ची घटनाओं पर केरला स्टोरी फिल्म बनी है। यह फिल्म हर जागरूक जन को देखना चाहिए।
Kolar News
All Rights Reserved ©2025 Kolar News.
Created By:
![]() |